IPL2025

आईपीएल 2025: चिन्नास्वामी में RCB बनाम RR का मुकाबला; राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 42वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। हाई-वोल्टेज इस मैच में फैंस को कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी।

अंक तालिका की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तक खेले गए 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की स्थिति कुछ कमजोर रही है, जिन्हें 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 6 हार का सामना करना पड़ा है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स (RR):
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षना या क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे।

अब देखना होगा कि चिन्नास्वामी की बल्लेबाज़ी-पसंद पिच पर RCB कितना बड़ा स्कोर खड़ा करती है, और क्या राजस्थान की गेंदबाज़ी उसे रोक पाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button