IPL 2025: प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए भिड़ेंगी केकेआर और सीएसके, आज ईडन गार्डन्स में मुकाबला

IPL 2025 का 57वां मुकाबला आज 7 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे और सीएसके की कमान एमएस धोनी के हाथों में होगी।
कोलकाता की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहने के लिए बचे तीनों मुकाबले जीतना चाहेगी। फिलहाल टीम के 11 मैचों में 11 अंक हैं। एक हार उसकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। वहीं, टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी चेन्नई अब बाकी टीमों की राह मुश्किल करने के इरादे से उतरेगी। ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है, लेकिन स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। इस सीजन यहां 6 में से 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच हुए 31 मैचों में सीएसके ने 19 और केकेआर ने 11 मुकाबले जीते हैं। हालांकि इस सीजन की पहली भिड़ंत में कोलकाता ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया था।
संभावित प्लेइंग इलेवन:
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, एमएस धोनी (कप्तान), मथीशा पथिराना, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगक्रिश रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।





