IPL 2025: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहम मुकाबला आज

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 64वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ टीम के लिए सम्मान बचाने का मौका है, जबकि गुजरात टाइटंस की नजरें टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने पर होंगी।
IPL 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों के नाम तय हो चुके हैं – गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस। अब बचे हुए 7 मैचों में शीर्ष दो स्थानों के लिए टक्कर देखने को मिलेगी, जिससे क्वालिफायर-1 में सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है, जहां 200 से ज्यादा का स्कोर सामान्य माना जाता है। दूसरी पारी में ओस की भूमिका अहम हो सकती है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद रहेगा। अब तक आईपीएल में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें गुजरात ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को केवल 2 जीत मिली है। ऐसे में गुजरात की टीम आज भी फेवरेट मानी जा रही है।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्पों सहित):
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्पों सहित):
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, आकाशदीप, आवेश खान, रवि बिश्नोई, विलियम ओ’रुर्के।





