IPL2025

आईपीएल 2025: दिल्ली और केकेआर के बीच जोरदार टक्कर, जीत के इरादे से उतरेंगी दोनों टीमें

आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीमें अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम साबित होने वाला है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से हार चुकी है। उस मैच में अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके और आरसीबी ने मुश्किल पिच पर लक्ष्य का सफल पीछा कर लिया। अब दिल्ली के सामने अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए केकेआर को हराने की चुनौती होगी। फिलहाल दिल्ली के 12 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण बिना नतीजे के समाप्त हो गया था, जिससे टीम को सिर्फ एक अंक मिला। केकेआर के अभी 7 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की नजर दिल्ली को हराकर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने पर होगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन:
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह/मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोइन अली, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा।

दोनों टीमें जीत की तलाश में हैं, ऐसे में आज का मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button