IPL 2025: सुपर संडे पर डबल हेडर का धमाका, दो बड़े मुकाबलों में होगी प्लेऑफ की टक्कर

आईपीएल 2025 के रोमांचक सीजन में आज का रविवार क्रिकेट फैंस के लिए खास होने वाला है। लीग स्टेज में अब मुकाबले प्लेऑफ की दिशा तय कर रहे हैं और आज दो बड़े मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अब तक 5 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीत पाए हैं। टीम की सबसे बड़ी चिंता टॉप ऑर्डर की खराब फॉर्म और गेंदबाजी में कमी रही है। खासकर तेज गेंदबाजों की धार इस सीजन फीकी पड़ी है, जिससे विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाना मुश्किल हो रहा है।
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम बेहतर संतुलन में नजर आ रही है। अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में से 3 में उन्हें जीत मिली है। उनके टॉप ऑर्डर ने निरंतर रन बनाए हैं, हालांकि स्पिन विभाग में अनुभव की कमी धीमी पिचों पर उनकी कमजोरी बन सकती है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
अब तक दोनों टीमों के बीच 31 मुकाबले हुए हैं। बैंगलोर ने 15 और राजस्थान ने 14 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। यानी दोनों टीमों की भिड़ंत हमेशा करीबी और रोमांचक रही है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स:
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा/फजलहक फारूकी, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, कुमार कार्तिकेय।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
दिल्ली कैपिटल्स पिछला मुकाबला जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है। आरसीबी को 6 विकेट से हराकर टीम ने मजबूत वापसी की है। केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं और अब तक 185 रन बना चुके हैं, जबकि मिचेल स्टार्क 9 विकेट लेकर गेंदबाजी में लय में नजर आ रहे हैं।
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में आरसीबी से 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सूर्यकुमार यादव (199 रन) और हार्दिक पंड्या (10 विकेट) टीम के लिए अहम प्रदर्शन कर चुके हैं। पंड्या की अगुआई में मुंबई वापसी की कोशिश में होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 19 और दिल्ली ने 16 में जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड पर 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं, जिसमें पिछले सीजन का मैच भी शामिल है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स:
फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
मुंबई इंडियंस:
तिलक वर्मा, विल जैक, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा





