IPL2025

IPL 2025: शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर CSK ने गुजरात टाइटंस को 83 रनों से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2025 के अपने आखिरी मुकाबले में दमदार जीत दर्ज की। टीम ने गुजरात टाइटंस को 83 रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी विदाई ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर सिमट गई।

गुजरात की यह रन के अंतर से आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार रही। बल्लेबाजी में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। इसके अलावा अरशद खान ने 20, शाहरुख खान ने 19, राहुल तेवतिया ने 14 और कप्तान शुभमन गिल ने 13 रन बनाए। विकेटकीपर जोस बटलर और गेराल्ड कोएट्जे केवल 5-5 रन बनाकर आउट हो गए।

गेंदबाजी में CSK के लिए रवींद्र जडेजा ने दो विकेट चटकाए, जबकि खलील अहमद और मथीशा पथिराना को एक-एक सफलता मिली। गुजरात की ओर से अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए।

इस जीत के साथ CSK ने आईपीएल 2025 का अपना सफर आठ अंकों के साथ 10वें स्थान पर खत्म किया। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए यह हार झटका जरूर रही, लेकिन टीम 14 मैचों में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button