IPL 2022खेलताज़ा खबरें

IPL 2022 LSG vs DC : लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज

 

IPL 2022: आईपीएल में आज का मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2022 लीग का यह 15वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

 

लखनऊ सुपरजायंट्स

केएल राहुल के धुरंधर लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत अच्छी रही है. इस सीजन में आज वह अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए उतरेंगे.

रिपोर्ट की माने तो लखनऊ सुपरजायंट्स द्वारा रिटेन किए गए ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को टीम में शामिल किया जा सकता है. लखनऊ की टीम इस वक्त फॉर्म में दिख रही है. वहीं महत्वपूर्ण पारियां खेलकर लखनऊ के मध्यक्रम बल्लेबाजी को दीपक हुड्डा ने मजबूत कर दिया है.

 

दिल्ली कैपिटल्स

ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल आज खेल को जीतने और अंक तालिका में अंक हासिल करने के लिए मैदान में उतरेंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं. तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे भी चोट से उबर चुके हैं ऐसे में उन्हें भी टीम में शामिल किया जा सकता है. टीम में इन महत्वपूर्ण परिवर्तन के साथ, दिल्ली कैपिटल्स आज के खेल में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button