ताज़ा खबरें

जानिए श्रीलंका आर्थिक संकट से जुड़ी कुछ अहम बातें

जानिए श्रीलंका आर्थिक संकट से जुड़ी कुछ अहम बातें

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मंगलवार देर रात आपातकाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 5 अप्रैल की मध्यरात्रि से आपातकालीन उद्घोषणा को रद्द करने वाली एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है। इससे पहले, देश में आर्थिक संकट के बीच राजपक्षे ने “सार्वजनिक सुरक्षा” को सुनिश्चित करने के लिए देश में आपातकाल की घोषणा की थी।

इस दौरान श्रीलंका की जनता भोजन और ईंधन की कमी के साथ एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है।

 

यह हैं श्रीलंका आर्थिक संकट से जुड़ी कुछ अहम बातें 

  •  देश से इमरजेंसी को तत्काल प्रभाव से हटाने पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस फैसला का स्वागत किया है। 
  • संकट के समय में भारत द्वारा श्रीलंका की गयी मदद के लिए पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने प्रशंसा की। उन्होंने भारत द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और भारत को “बड़ा भाई” कहा। 
  • भारतीय उच्चायोग ने पुष्टि की कि बढ़ते आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका को 36,000 टन पेट्रोल और 40,000 टन डीजल पहुंचाया गया। 
  • श्रीलंका में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और आर्थिक संकट के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने नागरिकों को श्रीलंका की यात्रा करने से आगाह किया। 
  • अमेरिका की ओर से जारी नई एडवाइजरी में श्रीलंका में ईंधन और दवा की कमी की ओर इशारा किया गया है।  एडवाइजरी में आगे बढ़ती अशांति के कारण आतंक से संबंधित घटनाओं के खतरे का भी उल्लेख किया गया। 
  • श्रीलंका के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धन ने अपने नागरिकों को संकट के बारे में चेतावनी दी और कहा कि पूरे देश को भुखमरी और बिजली की कमी का सामना करना पड़ सकता है। 
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति ने एक बयान में उल्लेख किया कि देश में आर्थिक संकट के चलते तीन लोगों का एक समूह नियुक्त किया गया है और वे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ बातचीत कर रहे हैं। 
  • विरोध पूरे देश में फैल रहा है। छात्र और प्रोफेसर श्रीलंका के लोगों द्वारा अनुभव की गई गंभीर आर्थिक संकट के लिए वर्तमान सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं । 
  • इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में घुसने का प्रयास किया. 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button