IPL 2022ताज़ा खबरें

IPL 2022 CSK vs GT : गुजरात ने चैन्नई को 3 विकेट से हराया, राशिद और मिलर की पारी ने चैन्नई से छीन ली उनकी जीत

IPL 2022:  चैन्नई और गुजरात के बीच आज के मुकाबले में गुजरात ने जडेजा की चैन्नई को 3 वकेट से हरा दिया. यह चैन्नई की इस सीजन की 5वीं हार है.

 

पुने में खेला गया आईपीएल 2022 का 29वां मैच काफी रोमांचक रहा. जहां चैन्नई ने गुजरात के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा. सम्मान जनक स्कोर का सामना करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरूआत कमजोर रही, लेकिन मिलर और राशिद खान की बल्लेबाजी ने चैन्नई के मुंह से जीत को छीन लिया. खेल आखरी ओवर तक चला. जिसके बाद मिलर ने 1 गेंद शेष रहते अपनी टीम को जीत दिला दी.

 

राशिद का चला जादू

गेंदबाजी से सबको परेशान करने वाले राशिद का बल्ला आज तूफान लेकर आया. राशिद ने महज 21 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. चैन्नई के गेंदबाद जॉर्डन के 17वें ओवर में राशिद ने तीन 6 और 1 चौका लगा कर मैच को अपनी मुठ्ठी में कर लिया.

 

डेविड मिलर की महत्वपूर्ण पारी

शुरूआती झटकों के बीच डेविड मिलर टीम के लिए डटे रहे. मिलर ने 51 गेंदों पर 94 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को आखरी ओवर में नाबाद रहते जीत दिला दी. मिलर की इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए.

 

चैन्नई के खिलाफ इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही अब गुजरात टाइटंस अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं अपनी पांचवी हार के बाद चैन्नई 9नें स्थान पर है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button