खेलताज़ा खबरेंभारत

Tokyo Olympics: पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं, लवलीना ने मेडल किया पक्का,मेंस हॉकी टीम ने भी जापान को 5-3 से हराया

टोक्यो ओलंपिक के आठवा दिन भारत के लिए बेहतर रहा। शुक्रवार को भारत ने अपनी झोली में एक और पदक डाल लिया है। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया है। बता दे इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया था।

सिंधु की शानदार जीत।

पीवी सिंधु ने भी शानदार मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को हरा दिया है। सिंधु ने यामागुची को सीधे सेटों में 21-13, 22-20 से मात दी है। बात दे सिंधु ने पहला सेट 21- 13 से अपने नाम करन के बाद दूसरे सेट को भी अपने किया और मैच में सिंधु का दबदबा पूरी तरह से दिखा है। दुसरे सेट की बात करे तो सिंधु ने दूसरा सेट 22-20 से जीता है।

इतना ही नहीं,जापानी स्टार अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से हराते हुए भारतीय शटलर सेमीफाइनल में पहुंच गईं। वह पीवी सिंधु अपने दूसरे ओलिंपिक मेडल से महज एक जीत दूर है।

इधर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जी किशन रेड्डी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी सेमीफाइनल में पहुँचने पर सिंधु को बधाई दी है।

मेंस हॉकी में जापान को 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत।

जापान पर 5-3 की शानदार जीत दर्ज कर भारत ने हॉकी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। एक अगस्त को भारत क्वार्टर फाइनल का मुकाबला खेलेगा।

महिला हॉकी में भी भारत को जीत।

भारत ने आयरलैंड को 1-0 से मात देकर टोक्यो ओलंपिक में अपनी पहली जीत हासिल की है। आखिरी समय तक टीम इंडिया कोशिश करती रही और 57वें मिनट में रानी रामपाल और नवनीत कौर ने मिलकर गोल किया।

टोक्यो ओलंपिक में दीपिका का सफर हुआ खत्म।

दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में हार कर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गयी है। दीपिका को कोरिया की एन सेन ने 6-0 से मात दे दी है। दीपिका एक भी सेट जीतने में कामयाब नहीं हो पायी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button