खेल

IND vs BAN 2nd Test: ऋषभ पंत ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक

IND vs BAN 2nd Test: भारत बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद एक बार फिर खेल शुरू हो गया है. ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक जड़ दिया है.

 

बांग्लादेश को 227 रनों पर ऑल-ऑउट करने के बाद भारत ने 4 विकेट गंवा दिए है. भारत का चौथा विकेट विराट कोहली के रूप में गया जिन्होंने 24 रन बनाए. विराट तस्कीन अहमद का शिकार हुए. 4 विकेट गंवा ने के बाद भारत की कमान पंत और अय्यर की जोड़ी ने संभाली. ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक जड़ा वहीं श्रेयस अय्यर ने भी पंत का साथ निभाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. दोनों ही बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है.

 

पहले दिन के खेल की समाप्ति तक भारत का स्कोर पहली पारी में 19/0 रन था. कप्तान के एल राहुल 3 व शुभमन गिल 14 रन बनाकर नाबाद थे. भारतीय टीम की नज़र बढ़त हासिल करने पर है. वहीं दूसरी ओर बांग्लादेशी टीम जल्द भारत को समेटना चाहेगी.

 

वास्तविक इलेवन इस प्रकार हैं:

भारत: 1. केएल राहुल (कप्तान) 2. शुबमन गिल 3. चेतेश्वर पुजारा 4. विराट कोहली 5. ऋषभ पंत 6. श्रेयस अय्यर 7. अक्षर पटेल 8. आर. अश्विन 9. कुलदीप यादव 10. जयदेव उनाडकट 11. मोहम्मद सिराज

 

बांग्लादेश: 1. शाकिब-हल-हसन (कप्तान) 2. नजमुल हुसैन शंटो 3. जाकिर हसन 4. मोमिनुल हक 5. लिटन दास 6. मुश्फिकुर रहीम, 7. नुरुल हसन (विकेटकीपर) 8. मेहदीन हसन मिराज 9. तैजुल इस्लाम 10. तस्कीन अहमद 11. खालिद अहमद

Show More

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button