Hindi Newsportal

19 साल से नेपाल जेल में कैद ‘चार्ल्स शोभराज’ को शुक्रवार को किया गया रिहा, ‘बिकनी किलर’ के नाम से है मशहूर

फाइल इमेज
0 246

19 साल से नेपाल जेल में कैद ‘चार्ल्स शोभराज’ को शुक्रवार को किया गया रिहा, ‘बिकनी किलर’ के नाम से है मशहूर

 

आज यानी शुक्रवार को करीब 19 साल बाद बिकनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज को नेपाल जेल से रिहा कर दिया गया है। नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को चाल्र्स को रिहा करने का आदेश जारी किया था। शोभराज की उम्र को देखते हुए नेपाल की अदालत ने उसकी सज़ा को 20 साल की बजाए 19 साल कर दिया।

गौरतलब है कि 78 वर्षीय शोभराज फ़्रांस का नागरिक है और उसके माता-पिता के भारतीय और वियतनामी मूल के थे। जस्टिस सपना प्रधान मल्ला और तिलक प्रसाद श्रेष्ठ की संयुक्त पीठ ने बुधवार को 78 वर्षीय शोभराज को जेल से मुक्त करने का आदेश दिया था। लेकिन गुरुवार को आव्रजन अधिकारियों ने उसे समायोजित करने के लिए जगह की कमी का हवाला देते हुए उनकी रिहाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया था। इसलिए शोभराज की रिहाई को शुक्रवार तक रोक दिया था।

धोखे और चोरी में अपने कौशल के कारण ‘द बिकनी किलर’ और ‘द सर्पेंट’ का उपनाम शोभराज को मिला था। शोभराज 1975 में नेपाल में अमेरिकी महिला कॉनी जो ब्रोंजिक की हत्या के सिलसिले में 2003 से नेपाल की काठमांडू जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इसके साथ ही 2014 में, उसे कनाडाई बैकपैकर लॉरेंट कैरिएर की हत्या का दोषी ठहराया गया था और उन्हें दूसरी उम्रकैद की सजा दी गई थी। मालूम हो कि नेपाल में आजीवन कारावास का मतलब 20 साल की जेल है।