Hindi Newsportal

IMF ने साल 2023 में ग्लोबल इकोनॉमी ग्रोथ का जारी किया अनुमान, साल 2023 में भारत की वृद्धि दर 6.1 फीसदी

IMF : फाइल इमेज
0 253
IMF ने साल 2023 में ग्लोबल इकोनॉमी ग्रोथ का जारी किया अनुमान, साल 2023 में भारत की वृद्धि दर 6.1 फीसदी 

आज यानी मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)  ने साल 2023 में ग्लोबल इकोनॉमी ग्रोथ और भारतीय इकोनॉमी को लेकर बड़ा अनुमान जारी किया है। IMF ने बताया है कि साल 2023 में भारत की वृद्धि दर 6.1 फीसदी रहने के अनुमान जताया है।

IMF के मुताबिक वर्ल्ड इकोनॉमी साल 2023 में 2.9 फीसदी की दर से बढ़ेगी। वहीं साल 2022 में इसका अनुमान 3.4 फीसदी था। वहीं साल 2024 की बात करें तो में विश्व की अर्थव्यवस्था में फिर एक बार तेजी देखी जा सकती है और यह 3.1 फीसदी के दर से बढ़ सकती है।

आईएमएफ के मुताबिक भारत तेजी से वृ​द्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी। जबकि भारत के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था एक और एशियाई देश चीन की आंकी गई है। जिसका ग्रोथ रेट 5.2% फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।

इस तिमाही में भारत की इकोनॉमी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी होगी। भारत की अर्थव्यवस्था मौजूदा तिमाही में 6.8 फीसदी की दर से बढ़ रही है, जो अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6.1 फीसदी रहने की संभावना है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.