IPL2025

GT की लगातार चौथी जीत, RR को हराकर टेबल पर टॉप पर पहुंची गुजरात

आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में गुजारत टाइटंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों के बड़े स्कोर से हरा दिया. वहीं इस शानदार जीत के साथ GT अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान सातवें पायदान पर है.

 

मुकाबले से गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6 विकेट पर 217 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान 19.2 ओवर में 159 रन पर ही सिमट गई. राजस्थान की ओर से शिमरोन हेटमायेर ने 52 रन बनाए जबकि कप्तान संजू सैमसन ने 41 रन की पारी खेली. रियान पराग 26 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान के सिर्फ 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके. गुजरात के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए वहीं राशिद खान और आर साई किशोर ने दो दो विकेट चटकाए.

 

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन – साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा, अरशद खान.

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन – यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button