भारत

ग्रेटर नोएडा: पानी से भरे बेसमेंट में कार गिरने से युवक की मौत, बिल्डर पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक की कार सड़क किनारे बने नाले की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए निर्माणाधीन इमारत के पानी से भरे बेसमेंट में जा गिरी। इस मामले में पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज की है।

मृतक की पहचान युवराज मेहता के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। पुलिस के मुताबिक, युवराज अपनी ग्रैंड विटारा कार चला रहा था। मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन नाले की बाउंड्री वॉल से टकरा गया और सीधे जलभराव वाले बेसमेंट में गिर गया। पानी ज्यादा होने के कारण युवराज कार से बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और लापरवाही को लेकर निर्माणाधीन बिल्डिंग के बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सुरक्षा इंतजामों में कहां चूक हुई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button