मनोरंजन

डिस्चार्ज के बाद मुस्कुराते नजर आए गोविंदा, बोले – “ज़्यादा मेहनत कर ली थी”

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को बुधवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हाल ही में वे अचानक बेहोश हो गए थे और उन्हें मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी तबीयत स्थिर है और वे पूरी तरह ठीक हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा को मुंबई में अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। उन्होंने कार से उतरकर फोटोग्राफर्स से बातचीत की और मुस्कुराते हुए अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी। उन्होंने ब्लेज़र के साथ काले रंग की टी-शर्ट, जींस और सनग्लासेस पहने हुए थे। गोविंदा ने फोटोग्राफर्स से कहा, “ज़्यादा मेहनत कर ली थी… थकान हो गई थी… अब ठीक हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

अभिनेता ने बताया कि वे अपनी सेहत और पर्सनालिटी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “ज़्यादा एक्सरसाइज करना मुश्किल है, मैं कोशिश कर रहा हूं कि मेरी पर्सनालिटी और अच्छी हो जाए। योग और प्राणायाम करना ही सबसे अच्छा है।” गोविंदा ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाइयाँ दी हैं और फिलहाल वे आराम कर रहे हैं।

मंगलवार सुबह से ही गोविंदा को कमजोरी और चक्कर महसूस हो रहे थे। उनके करीबी दोस्त बिंदल लालित उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि यह केवल थकान और ओवरवर्क के कारण हुआ था। दिनभर के आराम के बाद उनकी हालत में सुधार आया और बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। गोविंदा की अस्पताल में भर्ती की खबर उस समय आई जब कुछ दिन पहले उन्होंने वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र से मुलाकात की थी, जो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। धर्मेंद्र की तबीयत की खबर सुनकर गोविंदा भी उनसे मिलने पहुंचे थे।

अब अभिनेता पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम फिर से शुरू करेंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button