NM वेरिफाइड

Fact Check: क्या बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी और अमित शाह ने खाया लिट्टी-चोखा? जानिए वायरल वीडियो का सच

बिहार चुनाव का दौर है. चुनाव संपन्न हो चुके हैं वहीं 14 नवंबर को परिणाम आना है. इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजा से वायरल हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक घर के आंगन में खाना खाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार चुनाव के पहले का है. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर एक यूजर्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “Bihar before election time PM Narendra Modi and Amit Shah” यूजर ने इसके साथ ही बिहार चुनाव का हैशटेग भी लगाया है.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, इस वीडियो में कोई सत्यता नहीं

इस खबर के बारे में हमने कीवर्ड सर्च किया, हमें ऐसी किसी तरह की खबर का कोई विश्वसनीय स्त्रोत नहीं मिला. गौर से देखने पर हमने पाया कि कुछ फ्रेमों में पीएम मोदी और अमित शाह का चहरा आप्राकृतिक ठंग से बर्ताव करता दिखाई दे रहा है. जिससे यह संकेत मिलता है कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.

वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि पीएम मोदी और अमित शाह जब खाना खा रहे हैं तो उस वक्त दोनों के चहरे और खाना खाते वक्त उनका मुंह अप्राकृतिक ठंग से बर्ताव कर रहा है. तस्वीर के जरिए देखें.

इसके अलावा भी हमने इस वीडियो की जांच करने के लिए वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button