Fraud and Scam

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती, 242 वेबसाइट लिंक किए गए ब्लॉक

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने आज 242 गैरकानूनी बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट लिंक ब्लॉक कर दिए। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम ऑनलाइन माध्यम से चल रहे अवैध जुए पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि अब तक 7,800 से ज्यादा अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी वेबसाइट्स और लिंक बंद किए जा चुके हैं। ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद इन गैरकानूनी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है।

सरकार का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम यूजर्स, खासकर युवाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, आर्थिक नुकसान और जुए की लत से बचाना है। इसके लिए सरकार टेक्नोलॉजी और कानून दोनों के जरिए लगातार निगरानी कर रही है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, आगे भी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े प्लेटफॉर्म्स पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button