मनोरंजन

‘3 इडियट्स’ के फैंस के लिए खुशखबरी, सीक्वल पर काम शुरू

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर बड़ी पुष्टि कर दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद अब साफ हो गया है कि फिल्म का दूसरा भाग बनने जा रहा है। एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

आमिर के मुताबिक, यह सीक्वल पहली फिल्म के किरदारों की कहानी को करीब 10 साल आगे ले जाएगा। उन्होंने कहा कि कहानी काफी दिलचस्प और यूनिक है, जिसमें पहले भाग की तरह ह्यूमर भी देखने को मिलेगा। हालांकि स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है, लेकिन इसकी मूल कहानी काफी मजबूत है।

आमिर खान ने यह भी कहा कि वह फिर से “फुन्सुख वांगड़ू” का किरदार निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उम्मीद है कि इस फिल्म में करीना कपूर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी भी नजर आएंगे। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा प्रोड्यूस कर सकते हैं।

गौरतलब है कि “3 इडियट्स” को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में आमिर खान, माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी, करीना कपूर खान और ओमी वैद्य ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म फाइव पॉइंट समवन (लेखक: चेतन भगत) से प्रेरित थी और दोस्ती व शिक्षा व्यवस्था के दबाव को दिखाती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button