ताज़ा खबरें

शिखर सम्मेलन जी-7 पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से की मुलाक़ात

 शिखर सम्मेलन जी-7 पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से की मुलाक़ात

 

रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिखर सम्मेलन जी-7 जर्मनी के म्यूनिख में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के साथ एक बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार तथा निवेश, रक्षा सहयोग, कृषि, जलवायु कार्रवाई और खाद्य सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली द्विपक्षीय मुलाकात थी।

 

 

दोनों नेताओं ने 2019 में स्थापित द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को लागू करने में प्रगति की समीक्षा की। मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रविवार को जर्मनी के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। वह शक्तिशाली समूह और उसके सहयोगी देशों के नेताओं के साथ ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, आतंकवाद रोधी, पर्यावरण और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button