विदेश

वाशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के बाहर गोलीबारी, 2 इजरायली दूतावास कर्मचारी की मौत, संदिग्ध हिरासत में

वाशिंगटन गोलीबारी: अमेरिका के डीसी में दो इजराइली नागरिकों की हत्या कर दी गई. मुस्लिम डीसी में यहूदी संग्रहालय के बाहर भीषण गोलीबारी हुई है. जिसमें दो इजराइली नागरिकों की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. उसने गिरफ्तारी के दौरान फिलिस्तीन को लेकर नारेबाजी की. इस मामले पर इजराइली दूतावास की प्रतिक्रिया आई है. उसके मुताबिक गोलीबारी में दूतावास के दो अधिकारियों की जान गई है.

 

यह मामला रात करीब 9.15 बजे का है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इस हमले में एक पुरुष और एक महिला के मारे जाने की खबर है. हमलों में मारे गये दोनों लोग इजराइली राजनियाक थे.

 

वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास की प्रवक्ता ताल नैम कोहेन ने एक्स पर लिखा, ”वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों को करीब से गोली मार दी गई. हमें स्थानीय और संघीय दोनों स्तरों पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर पूरा भरोसा है, वे पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में इजरायल के प्रतिनिधियों और यहूदी समुदायों की रक्षा करेंगे.”

स्मिथ ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति “चार लोगों के समूह के पास आया, एक हैंडगन निकाली और हमारे दोनों मृतकों पर गोली चला दी.”

स्मिथ ने बताया कि गोलीबारी के बाद संदिग्ध व्यक्ति संग्रहालय में घुस गया और उसे इवेंट सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया. स्मिथ ने बताया कि हिरासत में रहते हुए संदिग्ध व्यक्ति ने “फ्री फ्री फिलिस्तीन” का नारा लगाया.

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि उन्हें गोलीबारी के बारे में जानकारी दे दी गई है. उन्होंने एक बयान में कहा, “मेरी टीम और मुझे आज रात कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर और हमारे वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के पास डाउनटाउन डीसी में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है. जबकि हम एमपीडी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और तत्काल अधिक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, कृपया पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें. हम जैसे-जैसे सक्षम होंगे, जनता को अपडेट करते रहेंगे.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button