NM वेरिफाइड

Fact Check: पाकिस्तान का नहीं है यह भयावह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

Fact Check: पाकिस्तान का नहीं है यह भयावह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 22, 2025 को पर कुछ आतंवादियों ने कायराना आतंकी हमला किया था, जिसमें करीब 26 लोगों की हत्या कर दी गयी. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित इस्लामिक आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी. भारत ने इस हमले का जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को अंजाम दिया था, जिसमें पाकिस्तान स्थित करीब 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है.

इसी घटना के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बताया जा रहा है कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर हुए हमले से पाकिस्तान का हालात दर्दनाक हैं. इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ऑपरेशन सिन्दूर के बाद का है.

 

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि, “पाकिस्तान का हाल देखें, कहीं एरिया खाली करवाएंगे”

इस वीडियो को मई 8, 2025 को इंस्टाग्राम पर इस दावे के साथ वायरल किया गया की यह ऑपरेशन सिंदूर द्वारा पाकिस्तान पर हमले का है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

हमने इस वीडियो को देखा और जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे का साथ शेयक किया जा रहा है. इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने खोज बीच शुरू की. सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया. इस खोज में हमें Youtube पर एक वीडियो मिला, जो फरवरी 1, 2025 को पोस्ट किया गया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, ‘Update on the Plane That Crashed in Philadelphia! What is Going on?’

इसके बाद हमने एक प्रासंगिक कीवर्ड सर्च किया, जिससे हमें इस विमान दुर्घटना के बारे में कई रिपोर्ट मिलीं.

 

द न्यूयॉर्क टाइम्स और BBC द्वारा साझा की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में कई इमारतों से टकरा गया, जिसके परिणामस्वरूप विमान में सवार सभी छह लोगों और जमीन पर कम से कम एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई.

इसके साथ ही हमें यूट्यूब चैनल 6abc फिलाडेल्फिया पर एक और वीडियो मिला जिसमें हमें यही वीडियो मिला और इसमें भी बताया गया कि यह घटना Philadelphia की है.

निष्कर्ष: खोज के दौरान मिले तथ्यों से हमने यह जाना कि यह वायरल वीडियो भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान  पर हमले का नहीं है. बल्कि यह वीडियो Philadelphia का है, जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button