NM वेरिफाइड

Fact Check: चुनाव हारने के बाद BJP में शामिल हुए खेसारी लाल? जानें क्या है सच

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 202 सीटों पर कब्जा किया है. वहीं, प्रचंड जीत के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार को बिहार का सीएम बनाया गया है. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि आरजेडी नेता और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव हार के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर वीडियो पोस्ट करते हुए युजर ने लिखा, “चुनाव हारने के बाद खेसारी BJP में शामिल हो गए” यूजर ने यह वीडियो नवंबर 19, 2025 को पोस्ट किया है.

फेक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, यह वीडियो पुराना है जिसे भ्रामक दावे के साथ वायरल किया गया है

इस खबर के बारे में हमने कीवर्ड सर्च किया, हमें ऐसी किसी तरह की खबर का कोई विश्वसनीय स्त्रोत नहीं मिला. बल्कि हमारे हाथ खेसारी का एक वीडियो लगा जो उन्होंने अपने Instagram हैंडल पर इलेक्शन रिजल्ट के दिन (14 नवंबर) पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बिहार की जनता का धन्यवाद दिया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

इसके अलावा जब हमने इंटरनेट पर इस तस्वीर के कुछ की फ्रेम को सर्च किया तो हमें Youtube पर एक वीडियो मिला जो 6 साल पुराना था. वीडियो BHOJPURI BRIGHT MUSIC नामक चैनल पर मौजूद था, जिसके कैप्शन में लिखा गया था, खेसारी लाल यादव  दिल्ली में बीजेपी के प्रचार कहा NUN ROTI KHAYENGE MODI KO JITAYENGE THIK HAI

यह वीडियो हूबहू वायरल वीडियो से मेल खाता है. हमने इस पूरे वीडियो को देखा और पाया कि यह वीडियो मई 06, 2019 का है जब दिल्ली में मौजूद खेसारी लाल ने भाजपा के लिए प्रचार किया और गीत गुनगुनाया.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी पुराना है जिसे भ्रामक दावे के साथ इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में मिली उनकी हार के साथ जोड़ा जा रहा है. जबकि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button