Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर के बार में ऐश्वर्या ने पीएम मोदी से पूछे सवाल? जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पीएम मोदी के साथ स्टेज शेयर कर रही हैं और उनसे मई 2025 में पाकिस्तान के साथ लड़ाई के दौरान भारत के कथित मिलिट्री और इलाके के नुकसान के बारे में सवाल कर रही है.
वीडियो क्लिप में ऐश्वर्या कथित तौर पर पूछते हुए सुना जा सकता है, मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि हमें पाकिस्तान से 6 जेट क्यों खोए, 4 राफेल क्यों खोए… हम जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होती, लेकिन देश जबाव मांग रहा है.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, Aishwarya Rai Bacchan- Indian actress vs Modi, That’s why I love paro a great daring question to modi. यूजर ने यह वीडियो नवंबर 20, 2025 को पोस्ट किया.
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल का जांच में हमने जाना कि यह वीडियो DeepFake है
सच जानने के लिए हमने ऐश्वर्या राय और पीएम मोदी और भारत-पाकिस्तान विवाद के लिए कीवर्ड सर्च किए लेकिन इस दावों की पुष्टि करने वाली कोई भी भरोसेमंद न्यूज़ रिपोर्ट हमें नहीं मिली. इसके बाद हमने इस सेरेमनी में ऐश्वर्या राय की पूरी स्पीच को गूगल पर सर्च किया. हमें ANI द्वारा रिपोर्ट की गई उनकी स्पीच का 8 मिनट का वर्शन मिला. श्री सत्य साईं प्रशांत निलयम के ऑफिशियल YouTube चैनल ने भी पूरे प्रोग्राम को लाइवस्ट्रीम किया, जो लगभग 3 घंटे 25 मिनट लंबा है.
इस वीडियो को पूरा देखने के बाद हमने पाया कि ओरिजनल स्पीच में, ऐश्वर्या ने ईवेंट में आने के लिए PM मोदी को धन्यवाद दिया और श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं का जिक्र किया, न कि इंडिया-पाकिस्तान रिश्तों या मिलिट्री मामलों का.
इसके अलावा भी हमने इस वीडियो की जांच करने के लिए वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह ऑडियो DeepFake है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.






