IPL 2022ताज़ा खबरें

IPL के दौरान RCB खिलाड़ी की बहन के निधन की आयी खबर, IPL छोड़ घर लौटा

IPL के दौरान RCB खिलाड़ी की बहन के निधन की आयी खबर, IPL छोड़ घर लौटा

 

शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 15वें सीजन के 18वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत हुई। इस मैच में मुंबई की टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हर्षल पटेल पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मुंबई के खिलाफ मैच के बाद हर्षल पटेल को उनकी बहन के निधन की खबर मिली। बताया जा रहा है कि उनकी बहन कई दिनों से बीमार चल रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षल पटेल को आनन फानन में बीच में ही अपने घर लौटना पड़ा है। इस दौरान वह टूर्नामेंट खेलने की वजह से बायो बबल का हिस्सा हैं। उनको बायो बबल से बाहर निकलकर अपने घर जाना पड़ा इसकी वजह से अब उनको वापस बबल में वापसी करने के लिए क्वारंटीन के नियम का पालन करना पड़ सकता है।

बता दें इस आईपीएल सीजन में हर्षल पटेल 4 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं और अब तक कुल 16 ओवरों में 86 रन दिए हैं। ऐसे में आरसीबी को उनकी कमी खल सकती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button