ताज़ा खबरेंभारत

Delhi New Liquor Rules: दिल्ली में शराब पीने की लीगल उम्र घटकर हुई इतनी, नहीं होगी राजधानी में शराब की कोई सरकारी दूकान भी

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राजधानी में शराब पीने वालों की उम्र को लेकर एक बड़ा एलान किया है। दरअसल सरकार ने ये उम्र घटा दी है। सरकार की तरफ से जारी नई शराब नियम के अनुसार, अब 25 साल की जगह 21 साल की उम्र में भी शराब पी सकेंगे। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अब शराब पीने वालों की कानूनी उम्र 21 साल होगी।

इसी के साथ अब अब उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की तरह दिल्ली में भी शराब पीने की लीगल उम्र 21 साल हो गई है। इधर अंडरएज ड्रिंकिंग के खिलाफ भी दिल्ली सरकार ने नई मुहिम शुरु करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं इसके साथ-साथ राजधानी में अब कोई सरकारी शराब की दुकान नहीं होगी और कोई नई शराब की दुकान भी नहीं खोली जाएगी।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक : क्या कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हरयाणा में हुई लॉक डाउन की घोषणा? जानें सच

एक्साइज पॉलिसी में हुए बड़े बदलाव।

दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी में केजरीवाल सरकार ने महत्तवपूर्ण बदवाल कर दिए है जिसकी वजह से ये बदलाव आये है। इन बदलावों के साथ राजधानी के उप मुख्यमंत्री का कहना है कि, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शराब माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी में बदलाव करके उन सब फैक्टर को हटाया जा रहा है जिनकी वजह से शराब माफिया अपना अवैध कारोबार चला पाता है।”

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में बेनामी शराब की दुकानें बंद होंगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में सरकार शराब की दुकान नहीं चलएगी। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान चलाना सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button