कोविड अपडेटताज़ा खबरें

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,112 नए मामले दर्ज

COVID-19 Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,112 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 24,043 हो गई है.

 

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में 3,102 लोग रिकवर होकर घर पहुंच गए हैं. दूसरी ओर पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,28,957 पर पहुंच गया है.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5,28,957 हो गई है. साथ ही दैनिक पॉजीटिविटी रेट 1.01% है. वहीं महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,40,87,748  लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है.  देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,19,53,88,326 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button