Hindi Newsportal

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Amitabh Bachchan (File image)
0 305

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

 

सदी का महानायक कहे जाने वाले फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शानदार अदाकारी और अनोखे अंदाज से सबके दिलों में राज करने वाले अमिताभ बच्चन का जन्मदिन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बच्चन के 80वें जन्मदिन पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि,”अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। वह भारत की सबसे उत्कृष्ट फिल्मी हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध तथा उनका मनोरंजन किया है। वह लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

 

बता दें फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज के कटघर मोहल्ले में हुआ था। उनके पिता हरिवंश राय बच्चन मशहूर कवि थे। उनकी मां का नाम तेजी बच्चन था, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। अमिताभ बच्चन ने अपनी पढ़ाई शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। अमिताभ बच्चन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी से की थी। यह फिल्म 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी।