भारत

पीएम नरेंद्र मोदी और एलन मस्क के बीच बातचीत, PM Modi ने लगाया फोन

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को टेस्ला के मालिक एलन मस्क से फोन (PM Modi Elon musk Talk) पर बात की है. इसकी पुष्टी खुद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल के जरिए की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उनकी एलन मस्क के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई. स बातचीत में दोनों ने भारत और अमेरिका के बीच तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा जताई.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बातचीत का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “मैंने एलन मस्क से बात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इनमें वो विषय भी शामिल थे, जिन पर हमने इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में मुलाकात के दौरान बात की थी. हमने तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने की बड़ी संभावनाओं पर चर्चा की. भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.” यह बातचीत उस समय हुई है जब टेस्ला भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रवेश करने के मौके ढूंढ रही है.

 

बता दें कि ऐसे में मस्क की कंपनियां टेस्ला, स्पेसएक्स और स्टारलिंक भारत के तकनीकी भविष्य को नई दिशा दे सकती हैं. अमेरिका में हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच साइंस,इनोवेशन और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे अहम विषयों पर बातचीत हुई थी.

 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की पिछली मुलाकात फरवरी में हुई थी, जब पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे. इस दो दिन की यात्रा के दौरान दोनों ने इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे नए और उभरते क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं पर अच्छी बातचीत की थी. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी खासतौर पर एलन मस्क के बच्चों के साथ बातचीत करते नजर आए थे.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button