ताज़ा खबरेंभारत

BSF ने अमृतसर बॉर्डर के पास घुसपैठियों की कोशिश की नाकाम, 2 हथियारबंद आतंकियों को ढेर कर ये हथियार किये बरामद

सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवानों ने बुधवार रात भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दरअसल ये आतंकवादी अमृतसर के अटारी बॉर्डर के नजदीक बीती रात कोहरे की आड़ में दो घुसपैठिए सरहद पार करने की कोशिश कर रहे थे। जिस वक़्त ये आतंकवादी भारत में घुसपैठ कि कोशिश कर रहे थे उस वक़्त दोनों घुसपैठियों को पहले बॉर्डर के पास ही रुक जाने की चेतावनी दी गई। बीएसएफ की चेतावनी के बावजूद भी आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में सेना को भी गोली चलानी पड़ी। अब दोनों ओर से हुई फायरिंग में दोनों आतंकियों को ढेर किया गया है।

क्या – क्या हुआ बरामद।

तलाशी अभियान के दौरान इन आतंकवादियों के पास से एक एके-56 राइफल, एक मैगनम राइफल, एक पिस्तौल, 90 गोलियां, पांच मैगजीन और करीब 10 फुट की दो पीवीसी पाइप व पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद की गई है।

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: AAP विधायक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने सदन में फाड़ी कृषि कानून की कॉपी, इधर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने किसानों के नाम लिखा खत

बता दे घटना के बाद बीएसएफ व अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस के कई उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। बीएसएफ के अधिकारियों ने कंटीली तार के पास मारे गए इन दोनों पाकिस्तानियों के शवों का निरीक्षण किया। बीएसएफ जवानों ने कंटीले तार से कुछ ही दूरी पर मारे गए इन तस्करों की फोटो भी खींची, ताकि पाकिस्तान रेंजर के साथ होने वाले संभावित फ्लैग मीटिंग में इन पाकिस्तानियों की फोटो दिखा कर उनकी पहचान कार्रवाई जा सके।

भारतीय निगरान चौकी (बीओपी) राजाताल के पास पहले भी मिले थे पैरों के निशान।

बता दे बीएसएफ जवानों को तीन दिन पहले भारतीय निगरान चौकी (बीओपी) राजाताल में लगी कंटीली तार के पास से पाकिस्तानी घुसपैठियों के पैरों के निशान मिले थे, जिसके बाद बुधवार रात बहुत गहरी धुंध के बीच रात 2 बजे इन सब घुसपैठियों ने फिर कोशिश की और BSF ने पाकिस्तान की साजिश को नाकाम कर दिया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button