मनोरंजन

18 साल बाद साथ लौटे अक्षय-सैफ, ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद अब अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया।

18 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय और सैफ

फिल्म ‘हैवान’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले दोनों साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ दिखाई दिए थे। हाल ही में रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी अक्षय कुमार लंबे समय बाद रवीना टंडन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे।

मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक

‘हैवान’ साल 2016 में आई मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा श्रेया पिलगांवकर, सैयामी खेर और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में अक्षय कुमार एक नकारात्मक (विलेन) भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू हुई थी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के मेकर्स ने जानकारी दी है कि ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने मिलकर किया है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि कहानी रोहन शंकर ने लिखी है, जो इससे पहले ‘सैय्यारा’ जैसी चर्चित फिल्म के डायलॉग भी लिख चुके हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button