ऐश्वर्या राय ने PM मोदी के चरण छूकर जीता सबका दिल, प्रेम और धर्म पर दिया संदेश

आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी में मंगलवार को श्री सत्य साईं बाबा की जन्मशताब्दी समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें अभिनेता ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापु और जी. किशन रेड्डी मौजूद रहे।
स्टेज पर संबोधन देने से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रधानमंत्री मोदी के चरण स्पर्श किए। इसके बाद उन्होंने एक भावनात्मक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने जाति, धर्म और प्रेम की बात करते हुए इंसानियत को सबसे ऊपर बताया। उन्होंने कहा, “केवल एक जाति है—मानव जाति। केवल एक धर्म है—प्रेम का धर्म। केवल एक भाषा है—दिल की भाषा। और ईश्वर भी एक ही है, जो सर्वव्यापी है।” उनकी बातों पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।
#WATCH | Puttaparthi, Andhra Pradesh: Actress and Miss World 1994, Aishwarya Rai Bachchan, says, “There is only one caste, the caste of humanity. There is only one religion, the religion of love. There is only one language, the language of the heart, and there is only one God,… pic.twitter.com/uT7qKV7guN
— ANI (@ANI) November 19, 2025
अपने संबोधन में ऐश्वर्या ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया और कहा कि वह उनके भाषण का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने आगे श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी अक्सर जीवन के ‘पांच D’ पर जोर देते थे—अनुशासन, समर्पण, भक्ति, दृढ़संकल्प और विवेक।
कार्यक्रम में श्री सत्य साईं बाबा की विरासत और शिक्षाओं को याद किया गया। 23 नवंबर 1926 को जन्मे सत्य साईं बाबा करुणा, एकता और निस्वार्थ सेवा के संदेशों के लिए विश्वभर में जाने जाते थे। उनके लाखों अनुयायी आज भी उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हैं।
24 अप्रैल 2011 को 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। लेकिन उनकी सेवा और आध्यात्मिक संदेशों की छाप आज भी कायम है। जन्मशताब्दी समारोह ने एक बार फिर लोगों को उनके प्रेम और मानवता के संदेश से जोड़ दिया।





