NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्रिकेट का शॉट मरते हुए जमीन पर गिरे नेता नहीं है राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा

फैक्ट चेक: क्रिकेट का शॉट मरते हुए जमीन पर गिरे नेता नहीं है राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति नेताओं वाली पोषक में क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें कई लोगों ने घेर भी रखा है। इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है कि बल्लेबाजी करने वाला व्यक्ति जब क्रिकेट की गेंद को खेलने के लिए अपना बल्ला चलता है तो वह उसी दौरान अपने शरीर का संतुलन खो देते हैं और जमीन पर धराशाही हो जाते हैं।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा क्रिकेट का शॉट खेलते समय गिर गए। फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल जी का अदभुत शॉट’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो में क्रिकेट खेलते वक्त जमीन पर गिरने वाले शख्स राजस्थान के सीएम नहीं बल्कि भुवनेश्वर के बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ विधायक भूपिंदर सिंह का है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ शेयर हो रहे क्लेम दावा किया जा रहा है कि वीडियो में राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा है। इसकी सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने सबसे पहले वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया।

खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो न्यूज़ 18 की वेबसाइट पर  दिसंबर 29, 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। जहां यह जानकारी दी गयी है कि वायरल वीडियो में क्रिकेट का शॉट खेलते समय जमीन पर धड़ाम से गिरने वाले व्यक्ति राजस्थान के सीएम नहीं बल्कि ओडिशा के नारला के बीजेडी विधायक भूपेन्द्र सिंह। लेख में दी गयी जानकारी के अनुसार विधायक जी एक खेल समारोह में गए थे वहां उद्घाटन के दौरान उनके साथ यह घटना हुई।

 

पुष्टि के हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें आजतक की वेबसाइट भी वायरल मामले से संबंधित एक लेख मिला। लेख के मुताबिक वायरल वीडियो में क्रिकेट के शॉट खेलते समय जमीन पर गिरने वाले शक्श ओडिशा के नारला से 72 वर्षीय विधायक भूपिंदर सिंह हैं। जो एक खेल समारोह का उद्घाटन करने गए थे।

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वीडियो में राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा नहीं बल्कि ओडिशा ओडिशा के नारला से 72 वर्षीय विधायक भूपिंदर सिंह हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button