ताज़ा खबरेंभारत

नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी से मुलाकात के बाद PM मोदी बोले- भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है

इस साल के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता ने पिछले हफ्ते पुरस्कार की घोषणा के बाद देश की पहली यात्रा में पीएम से मुलाकात की।

बनर्जी के साथ बैठक को “उत्कृष्ट” बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने विभिन्न विषयों पर “स्वस्थ और व्यापक बातचीत” की। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट करके लिखा कि भारत को अभिजीत बनर्जी की उलब्धियों पर गर्व है।

”नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के साथ उत्कृष्ट बैठक। मानव सशक्तीकरण के प्रति उनका जुनून साफ ​​दिखाई देता है। हमने विभिन्न विषयों पर एक स्वस्थ और व्यापक बातचीत की। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।” पीएम मोदी ने ट्वीट किया।

ALSO READ: INX मीडिया केस: चिदंबरम को CBI मामले में मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत, फिलहाल रहेंगे ED की हिरासत में

बता दे कि बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो को वर्ष 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया जाएगा। तीनों अर्थशास्त्रियों को यह पुरस्कार ‘वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए किये गये कार्यों के लिये दिया जाएगा।

बैनर्जी अपने परिवार से मिलने के लिए मंगलवार शाम कोलकाता – अपने गृह नगर – जाएंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button