ताज़ा खबरें

दिल्ली: केजरीवाल सरकार का MCD कर्मचारियों को बड़ा तौफा, कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

दिल्ली: केजरीवाल सरकार का MCD कर्मचारियों को बड़ा तौफा, कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने इस दिवाली पर दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को बड़ा तौफा देने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली MCD में कार्यरत ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों को इस दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है।

सीएम केजरीवाल ने घोषण की है कि ग्रुप B, C और D के अराजपत्रित कर्मचारियों को 7,000 रुपये का बोनस तथा पिछले 3 साल से काम कर रहे संविदा कर्मियों को भी 1200 रुपए बोनस के तौर पर दिए जाएंगे

दिल्ली की मेयर डॉक्‍टर शैली ओबेरॉय ने भी इसकी घोषणा कर दी है। वहीं बताया गया है कि दिल्ली नगर निगम बोनस देने में करीब 62 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार के समूह ‘बी’ के सभी गैर राजपत्रित कर्मियों एवं समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले 7,000 रुपये के बोनस की घोषणा की। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने समूह बी और समूह सी के 80,000 कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के लिए 56 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button