ताज़ा खबरें

अमेरिका ने सीरिया पर किया हमला, इजराइल-हमास युद्ध के बीच की एयर स्ट्राइक, कई ठिकानों को किया तबाह 

अमेरिका ने सीरिया पर किया हमला, इजराइल-हमास युद्ध के बीच की एयर स्ट्राइक, कई ठिकानों को किया तबाह 

इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी सेना ने आज सुबह पूर्वी सीरिया पर हवाई हमला कर दिया। अमेरिकी सैन्य विमानों ने पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका ने दावा किया है कि ये हमले अमेरिकी ठिकानों और कर्मियों के खिलाफ हाल ही में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने दावा किया कि पूर्वी सीरिया के इन आतंकी ठिकानों ने हाल ही में इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर एक दर्जन से अधिक रॉकेट और ड्रोन हमले किए थे। पेंटागन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन हमलों में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे।

रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि “आज राष्ट्रपति जो बाइडेन के निर्देश पर अमेरिकी सैन्य बलों ने पूर्वी सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और उससे जुड़े समूहों के ठिकानो पर हमले किए हैं।” उन्होंने कहा, “17 अक्टूबर से शुरू हुए ईरानी समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ चल रहे हमलों का यह जवाब है।

इराक और सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर हाल में हुए हमलों में लगभग 24 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता ने एक बयान में यह जानकारी दी थी। बीते मंगलवार को प्रवक्ता ने कहा था, ”अमेरिका और गठबंधन बलों के खिलाफ लॉन्च किए गए कई एकतरफा हमले वाले ड्रोन सीरिया के अल-तनफ गैरीसन में नष्ट हो गए।” 20 कर्मियों को मामूली चोटें आईं।

उन्होंने कहा कि इराक में अल-असद हवाईअड्डे पर अमेरिकी और गठबंधन बलों के खिलाफ दो अलग-अलग हमलों में अन्य चार अमेरिकी सैनिकों को भी मामूली चोटें आईं। प्रवक्ता ने कहा, हवाईअड्डे पर कई हमलावर ड्रोनों को मार गिराया गया, लेकिन एक ड्रोन ने अंदर छोटे विमानों के साथ एक हैंगर को नष्ट कर दिया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button