खेलताज़ा खबरें

World Cup 2023: उद्घाटन समारोह में रणवीर सिंह, अरिजीत सिंह संग श्रेया घोषाल महफिल में लगाएंगी चार-चांद

नई दिल्ली: बहुप्रतीक्षित आईसीसी विश्व कप 2023 की तैयारियां जोरों शोरों पर है. दर्शकों में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच को लेकर उत्साह बढ़ रहा है. बता दें कि पिछले विश्व कप में इन्हीं दो टीमों के बीच फाइनल का मुकाबला हुआ था.

 

दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होने जा रहा है. वहीं इवेंट शुरू होने से पहले एक भव्य उद्घाटन समारोह होने जा रहा है जिसमें बॉलीवुड का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. इस समारोह में चार चांद लगाने के लिए बॉलिवुड के सितारे रणवीर सिंह, प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह जैसे बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ महान आशा भोसले भी शामिल हैं.

 

उद्घाटन समारोह कप्तानों की बैठक के बाद शाम 7:00 बजे शुरू होगा. इसके बाद लेजर शो होगा और उसके बाद कलाकार अपने शानदार प्रदर्शन से अहमदाबाद में उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. फैंस के अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ-साथ बीसीसीआई (BCCI) के शीर्ष अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. बीसीसीआई और आईसीसी सभी क्रिकेट बोर्डों के शीर्ष प्रशासकों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे.

 

रणवीर के अलावा, आशा भोसले, शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, वरुण धवन और तमन्ना भाटिया भव्य उद्घाटन समारोह में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. उद्घाटन समारोह एक दिन पहले 4 अक्टूबर को होगा, क्योंकि विश्व कप मैच दोपहर 2 बजे शुरू होंगे, इसलिए बीसीसीआई के पास 5 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह के लिए पर्याप्त समय नहीं होगा, बीसीसीआई ने एक लेजर शो की भी योजना बनाई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button