ताज़ा खबरेंभारत

ISIS मामले में मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज दिल्ली से गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज को गिरफ्तार किया है, जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की वांछित सूची में था. गिरफ्तार संदिग्धों के नाम शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद अरशद वारसी है.

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा यह गिरफ्तारी एनआईए द्वारा शाहनवाज को पकड़ने में मदद करने वाली जानकारी के लिए 3 लाख रुपये के इनाम की घोषणा के तुरंत बाद हुई है.

 

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक मोहल्ले का रहने वाला शाहनवाज पुणे आईएसआईएस मामले में भी वांछित था. एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि पेशे से इंजीनियर शाहनवाज पुणे पुलिस की हिरासत से भागने में कामयाब रहा और दिल्ली में रह रहा था.

 

शाहनवाज को पुणे पुलिस ने 17-18 जुलाई की रात को पुणे के कोथरुड इलाके में एक मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास करते समय पकड़ा था. आगे की पूछताछ के लिए अपने ठिकाने पर ले जाते समय वह भागने में सफल रहा.

 

NIA को तीनों आतंकियों के दिल्ली में छिपे होने के इनपुट मिल थे.जिसके बाद रविवार को जांच एजेंसी की टीम पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर छापेमारी करने पहुंची थी लेकिन उसके हाथ कोई भी सुराग नहीं लग सका था. जांच एजेंसी और पुलिस तीन इनामी आतंकियों मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शैख की तलाश कर रही थी.

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button