ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Raghav-Parineeti Wedding Pics: शादी के बंधन में बंधे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें

नई दिल्ली : आखिर वो घड़ी आ ही गई जिसमें एक अभीनेत्री और एक नेता शादी के पावन बंधन में बंध गए. जी हां हम बात कर रहे हैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था.

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के हो चुके हैं. कपल की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ गई है. तो चलिए फोटो के जरिए देखते हैं कि कैसी रही राघव चड्ढा और परिणीति की यह शादी.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में फिल्म जगत और राजनीति जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए. जिसमें सानिया मिर्जा, अरविन्द केजरीवाल, मनीष मल्होत्रा, आदित्य ठाकरे, हरभजन सिंह, गीता बसरा जैसे जाने-माने नाम शामिल हैं. वहीं वर्क कमिटमेंट के चलते प्रियंका चोपड़ा शादी का हिस्सा नहीं बन पाईं, लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा शादी में शामिल हुईं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button