ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Jawan Advance Booking Day 1: शाहरुख की फिल्म “Jawan” के 2 लाख से ज्यादा टिकट बिके

नई दिल्ली: शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित जवान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है क्योंकि यह अपनी रिलीज डेट से सिर्फ 3 दिन दूर है. जैसे-जैसे फिल्म अपनी बड़ी रिलीज के करीब है, शाहरुख के प्रशंसकों का उत्साह और उत्सुकता भी चरम पर पहुंच रही है और हमारे पास इसका सबूत है.

 

पठान की तरह ही लगता है जवान भी सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है. शुरुआत में ही फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा लाखों में पहुंच गया है.

 

एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने जवान की एडवांस बुकिंग के आंकड़े अपने सभी प्रशंसकों के साथ साझा किए हैं. उन्होंने लिखा, ‘जवान एडवांस बुकिंग स्टेटस नोट: नेशनल चेन्स में गुरुवार/दिन 1 के लिए टिकट बेचे गए… अपडेट: सोमवार, सुबह 10.45 बजे. पीवीआर + आईनॉक्स: 203,000. सिनेपोलिस: 43,000. कुल: 246,000 टिकट बिके’

दिलचस्प बात यह है कि SRK की जवान की एडवांस बुकिंग पूरे भारत में 1 सितंबर को खुली और तरण आदर्श के अनुसार, खुलने के दो घंटे के भीतर 40,000 से अधिक टिकटें बिक गईं.

 

दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाते हुए शाहरुख खान ने जवान का नया पोस्टर रिलीज किया है. पोस्टर में शाहरुख को पुलिसकर्मी की पोशाक में देखा जा सकता है. तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं अच्छा हूं या बुरा हूं… रखवाला हूं या चोर… मिलता हूं आपसे… बस तीन दिन और!! अग्रिम बुकिंग अब खुली है, अपने टिकट बुक करें! #जवान दुनिया भर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button