ताज़ा खबरें

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल को आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के संबंध में उनकी टिप्पणियों पर गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को राहत देने से इनकार कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल कानूनी और अदालती चक्कर में घिर गए हैं। दरअसल  प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के संबंध में गलत बयानबाजी को लेकर गुजरात यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्ररार पीयूष एम पटेल ने केजरीवाल पर मानहानि केस किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के बयानों ने उनके संस्थान को ठेस और नुकसान पहंचाने का काम किया है।

गौरतलब है की, केजरीवाल ने इससे पहले हाईकोर्ट से मानहानि मामले पर स्टे देने का अनुरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने मामला खारिज कर दिया था। अब सीएम हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी याचिका ख़ारिज कर दी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button