ताज़ा खबरें

क्या बीजेपी ने एनसीपी चीफ शरद पवार को दिया केंद्र में मंत्री बनने का ऑफर?, पढ़ें पत्रकारों के सवाल पर क्या बोली NCP नेता सुप्रिया सुले

क्या बीजेपी ने एनसीपी चीफ शरद पवार को दिया केंद्र में मंत्री बनने का ऑफर?, पढ़ें पत्रकारों के सवाल पर क्या बोली NCP नेता सुप्रिया सुले

महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मिया फिर से तेज होते नज़र आ रही हैं। आज यानी बुधवार को पत्रकारों ने NCP नेता सुप्रिया सुले से कुछ सवाल किये। जिसके पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ‘किसी ने मुझे कुछ भी ऑफर नहीं किया है और न ही मुझसे बातचीत की है। आपको उनसे (महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं) से पूछना चाहिए कि वे ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं। मुझे नहीं पता है। मैं व्यक्तिगत रूप से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, गौरव गोगोई जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हूं लेकिन मैं महाराष्ट्र में उनके नेताओं के संपर्क में नहीं हूं।’

 

वहीं क्या महाविकास अगाड़ि गठबंधन में फूट पड़ सकती है? इस वाले सवाल पर सुप्रिया ने कहा कि इस पर ना तो मैंने कोई जवाब दिया और ना पवार साहब ने, जो इस प्रकार का बयान दे रहे हैं, उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए। सुप्रिया सुले ने कांग्रेस के विरोधी पक्ष नेता विजय वाडेट्टीवार के बयान पर कहा कि कांग्रेस इस तरह के बयान दे रही है, उसके बारे में उन्हें ही जवाब देना चाहिए। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं तो सीधा दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस अन्य सभी सीनियर नेताओं से मिलती हूं।

पवार साहब ने नवाब मलिक को फोन किया था? वाले सवाल पर सुप्रिया ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं वे औरंगाबाद में हैं और मैं मुंबई में हूं।

दरअसल अजित पवार जो अभी हाल ही में एनसीपी से बीजेपी में शामिल हुए हैं उनकी मीटिंग अपने चाचा और एनसीपी चीफ शरद पवार से हुई है। यह मीटिंग पिछले दिनों पुणे में एक उद्योगपति के घर हुई थी। जिसके बाद से चर्चा हो रही है कि बीजेपी ने अजित पवार के जरिए इस बैठक में शरद पवार को मनाने के लिए एक केंद्र के मंत्रिमंडल में शामिल करने की पेशकश की है।

कांग्रेस नेता भी इस मुलाकात पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया है कि बीजेपी ने अजित पवार के जरिए शरद पवार को मंत्रिमंडल में शामिल होने के ऑफर की पेशकश की है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button