IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज की अपने नाम, मेजबान को 200 रनों से हराया

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है.
टीम के स्टार और सीनियर खिलाड़ी रोहित और विराट की गैरमौजूदगी में हार्दिक के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए मेजबान टीम को एक बड़े टोटल यानि 200 रनों से हरा दिया. दरअसल वेस्टइंडीज से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो कि काफी गलत रहा. बल्लेबाजी करने उतरे ईशान और गिल की जोड़ी ने तूफान मचा दिया और दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ दिए. साथी ही कप्तानी पारी खेलने उतरे हार्दिक ने भी नाबाद 70 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 351 रन पुहंच गया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत से ही बैक फुट पर रही. इंडिया की ओर से गेंदबाजी में शार्दुल और मुकेश ने अपना कमाल दिखाते हुए वेस्टइंडीज के 7 विकेट झटक लिए. शार्दुल ने 4 तो मुकेश ने 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी. इसी क्रम में उनाटक ने एक और कुलदीप के हाथ 2 विकेट लगे और वेस्टइंडीज की टीम 151 रनों पर सिमट गई.





