प्रयागराज में बढ़ रहा है गंगा और यमुना नदी का जलस्तर, जल पुलिस और गोताखोर तैनात

प्रयागराज में बढ़ रहा है गंगा और यमुना नदी का जलस्तर, जल पुलिस और गोताखोर तैनात
देश में मानसून की बारिश से उत्तरी राज्यों में नदियां उफान पर है। पहले हिमाचलप्रदेश में बाढ़ से भारी तबाही का मंज़र देखने को मिला फिर देश की राष्ट्रीय राजधानी में भी यमुना नदी का रौद्र रूप देखने को मिला। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश में भी नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा। pic.twitter.com/CmyFtYNqI7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023
प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। लगातार गंगा-यमुना नदियों के बढ़ते जलस्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि कई स्थानों के बांधों से पानी छोड़े जाने के चलते प्रयागराज की गंगा और यमुना नदियां उफान पर हैं।
गौरतलब है कि नदियों के उफान के चलते नाविकों को भी श्रद्धालुओं को लेकर गहरे पानी की ओर ना जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बगैर लाइफ जैकेट नावों के संचालन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। स्नान घाटों पर डीप वाटर बैरिकेटिंग के साथ ही जल पुलिस और गोताखोर तैनात किए गए हैं।




