Hindi Newsportal

Raigad Landslide Update: बचाव अभियान जारी, मृतकों और घायलों की संख्या में हुई वृद्धि, अब तक 16 की हो चुकी है मौत

0 203

Raigad Landslide Update: बचाव अभियान जारी, मृतकों और घायलों की संख्या में हुई वृद्धि, अब तक 16 की हो चुकी है मौत

बीते गुरुवार को रायगढ़ के खालापुर तहसील में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। यहाँ तहसील के इरशालवाड़ी गांव पर भूस्खलन के कारण एक गांव पर पहाड़ टूट गिर पड़ा। कल तक इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और अन्य 3 घायल हुए थे। लेकिन आज के ताजा अपडेट के मुताबिक इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन से 16 लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है, बचाव अभियान जारी है।

गौरतलब है कि यह हादसा आदिवासियों के गांव में हुआ। हादसे में घटनास्थल पर पांच-छह मकान और एक स्कूल सुरक्षित बच गए। बारिश के चलते 10-12 लोग स्कूल में रुके हुए थे, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। वहीं पांच लोग मछली पकड़ने मोरबी बांध गए हुए थे, उनकी भी जान बच गई है।

यह घटना रायगढ़ के खालापुर इलाके से महज 6 किमी दूरी पर हुई है। खालापुर इलाके में ही मोरबे बांध बना हुआ है जोकि नवी मुंबई के लिए जल आपूर्ति करता है। रायगढ़ के जिलाधिकारी ने बताया कि घटना मध्य रात्रि की है। एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्खलन जिस जगह हुआ, वहां पहुंचने के लिए दो घंटे की चढ़ाई करनी पड़ती है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण है।