‘जन गण मन’ गाने के बाद अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने छुए PM मोदी के पैर, मंच पर लगे भारत माता की जय के नारे

वॉशिंगटन: अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वरचस्व दिखा दिया है. बाइडेन द्वारा उनकी स्वागत की बात करें या फिर मस्क से उनकी मुलाकात. भरी सभा में उनके लिए बज रही तालियों की गूंज और स्वागत में खड़े लोगों की आंखों में उनके प्रति सम्मान ने पीएम की इस यात्रा को यादगार बना दिया. इतना ही नहीं हर भारतीय उस वक्त भारतीय होने पर गौरावान्वित महसूस करने लगा जब अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भरी सभा में पीएम मोदी के पैर छुए.
#PMModiInUS | 'जन गण मन' गाने के बाद अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने छुए PM मोदी के पैर, मंच पर लगे भारत माता की जय के नारे#PMModiInUS #ModiInUSA #IndiaUS #USIndia pic.twitter.com/6YrldxsWDn
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 24, 2023
अपनी चार दिवसीय राजकीय यात्रा के समापन वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करके किया. इस कार्यक्रम के अंत में अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान जन गण मन गाया. राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद 38 वर्षीय मिलबेन पीएम मोदी की ओर बढ़ीं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. अब इसका एक वीडियो सामने आया है, जोकि वायरल हो गया.
अंतरराष्ट्रीय गायिका मैरी मिलबेन ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. प्रधानमंत्री मोदी एक अद्भुत और दयालु व्यक्ति हैं. इस सप्ताह उनकी राजकीय यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात थी. मुझे रोनाल्ड रीगन सेंटर में बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय प्रवासियों को राष्ट्रगान गाते हुए सुनना अच्छा लगा. आप उन सभी की आवाज में जुनून सुन सकते हैं, आज रात यहां होना मेरे लिए सच्चा सम्मान रहा.’





