ताज़ा खबरें

ओडिशा के टाटा स्टील प्लांट में भाप लीक होने से झुलसे लोग, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: ओडिशा के मीरामंडली में टाटा स्टील लिमिटेड के एक संयंत्र में एक औद्योगिक दुर्घटना में साइट पर काम करने वाले कुछ लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 19 लोग घायल हुए हैं.

टाटा स्टील ने बयान में कहा, टाटा स्टील ने एक बयान में कहा, “ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में भाप के निकलने के कारण BFPP2 पावर प्लांट में दुर्घटना की खबर से हमें दुख है. दुर्घटना आज दोपहर 1:00 बजे (IST) के दौरान हुई. निरीक्षण कार्य के दौरान और साइट पर काम करने वाले कुछ लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है. दुर्घटना के तुरंत बाद सभी आपातकालीन प्रोटोकॉल सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया और क्षेत्र को बंद कर दिया गया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button