GT vs MI: शुभमन गिल ने जड़ा तूफानी शतक, मुंबई के सामने 234 रनों का लक्ष्य

GT vs MI: आईपीएल सत्र 2023 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने मुंबई के सामने 234 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया. गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने तूफानी पारी खेलते हुए इस सीजन का अपना तीसरा शतक जड़ा. शुभमन ने केवल 60 गेंदों में 129 रन बना दिए.
IPL 2023 का 73वां और दूसरा क्वालिफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. शुभमन और सुदर्शन की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया और गुजरात को 233 रनों तक पहुंचा दिया. शुभमन ने 129 रन की शतकीय पारी खेली वहीं सुदर्शन 43 रन बनाकर रिटायर हो गए.
बता दें कि गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद आज वह दूसरे मुकाबले में मुंबई के सामने खड़ी है. जबकि मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को शिकस्त देकर यहां पहुंचने में सफल हुई है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस – कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल
गजुरात टाइटंस – रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, अल्जारी जोसेफ





