ताज़ा खबरें

RBI का बड़ा फैसला, देश में 2000 रुपए के नोटों को प्रचलन से किया बाहर

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि देश में अब से 2000 रुपए के नोटों को प्रचलन से बाहर किया जा रहा है. RBI ने नोटों को बदलवाने की सलाह 30 सिंतबर तक दी है.

केंद्रीय बैंक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि 2,000 रुपये के नोट को प्रचलन से हटा रहा है और लोग यह नोट 30 सितंबर तक बदल सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 19 क्षेत्रीय कार्यालय 23 मई से कम मूल्यवर्ग के नोटों के साथ बदलने के लिए 2,000 रुपये के नोट लेना शुरू करेंगे.

 

जानें RBI के इस फैसले से जुड़ीं कुछ अहम बातें:

 

  • ₹2000 का नोट चलन से बाहर होगा – आरबीआई
  • 23 मई से 30 सितंबर बैंक में जाकर 2000 के नोट जमा करें या छोटे नोट से बदलें- आरबीआई
  • एक बार में 2000 के 10 नोट ही बदले या जमा किए जाएंगे
  • सभी बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा मिलेगी
  • नोट केवल चलन से हटाए जा रहे हैं, नोट लीगल currency बनी रहेगी, नोट की कीमत बनी रहेगी – आरबीआई
  • आरबीआई ने सभी बैंकों से कहा है कि वे 2,000 रुपये के नोट जारी करना तुरंत बंद करें.
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button