NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: सचिन तेंदुलकर का पैर छूते महेंद्र सिंह धोनी की यह वायरल तस्वीर एडिटेड है, पढ़ें पूरी खबर

फैक्ट चेक: सचिन तेंदुलकर का पैर छूते महेंद्र सिंह धोनी की यह वायरल तस्वीर एडिटेड है, पढ़ें पूरी खबर

 

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया के कई माध्यमों पर तेजी से शेयर की जा रही है। तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आईपीएल के मैदान पर धोनी ने झुककर सचिन के पैर छू लिए।

फेसबुक पर विनम्रता ‘आपके व्यक्तित्व को महान बनाती है। धोनी की दीवानगी पूरे देश में यूं ही नही है। उन्होने न सिर्फ देश के लिए क्रिकेट खेला है बल्कि अपने व्यवहार से लोगो के दिलो में जगह बनायी है। मुंबई और चेन्नई के पिछले मैच में मैदान पर जैसे ही सचिन तेंदुलकर धोनी से मिले तो उन्होने सम्मान पूर्वक
उनका पैर छुआ. यहां जीवन में थोड़ा सा पैसा और सम्मान मिलने के बाद लोग स्वयंभू हो जाते है लेकिन धोनी और सचिन की तस्वीर ऊंचाई पर भी पहुंच कर खुद को संयम और शालीनता के साथ व्यवहार बरतने की सीख देती है। ‘

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर एडिटेड है।

क्या सच में आईपीएल के मैदान पर धोनी ने सचिन का पैर छुआ, इसका सच पता करने के लिए हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें नवभारत टाइम्स की बीते 8 अप्रैल को प्रकाशित एक खबर प्राप्त हुई।

 

इस खबर के थंबनेल में धोनी और सचिन की वायरल तस्वीर को देखा जा सकता है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले 12वें मैच में क्रिकेट के दो दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर वानखेड़े मैदान पर एक साथ नजर आये। इस रिपोर्ट में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं हुआ है कि महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन के पैर छू लिए।

कुछ कीवर्ड को इस्तेमाल करते हुए गूगल पर खोजने के दौरान हमें आईपीएल के ट्विटर हैंडल से 8 अप्रैल को किया गया एक पोस्ट प्राप्त हुआ। इस ट्वीट में महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर की वही तस्वीर मौजूद है जो अभी वायरल हो रही है। तस्वीर को गौर से देखने पर इसका बैकग्राउंड आदि एक ही नजर आता है।

अब हमने दोनों तस्वीरों का तुलनात्मक अध्ययन किया। जिसे नीचे देख सकते है।

वायरल तस्वीर बनाम प्राप्त तस्वीर 

 

हमारी खोज में यह साबित हो जाता है कि आईपीएल के मैदान पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के पैर नहीं छुए। एडिटेड तस्वीर गलत दावे के साथ वायरल की जा रही है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button